लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

ब्यूरो,कुशीनगर • 04 Nov 2026, 09:38 PM • 5 मिनट में पढ़ें
मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी
कुशीनगर भाजपा में महिला मोर्चा की सूची पर घमासान, लगे गंभीर आरोप


संविदा एएनएम को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी उठे सवाल, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी बोलीं मेहनत के दम पर बनाई पहचान, फिर भी संगठन ने नहीं दिया स्थान

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति महिला मोर्चा की नई सूची जारी होने के बाद जिले में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर विवाद गहराने लगा है। पदों के चयन पर सवाल उठ रहे हैं और पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत एएनएम को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
भाजपा महिला मोर्चा की घोषित सूची में कुल 44 पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम शामिल हैं। इसमें आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी तथा सदस्य शामिल हैं। सूची सामने आने के बाद संगठन में पदों के वितरण और कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पूनम जायसवाल का तीखा आरोप, मेहनत के बावजूद नहीं मिला स्थान

पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उन्हें संगठन में जगह इसलिए नहीं मिली, क्योंकि उन्होंने बड़े नेताओं की व्यक्तिगत खुशामद नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं बड़े-बड़े नेताओं का बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली है। पूनम जायसवाल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनका पुराना पद भी समाप्त हो गया है। उनके पास आर्थिक संसाधन भले ही नहीं हैं, लेकिन उन्होंने मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए लगातार काम किया और अपनी मेहनत के बल पर संगठन में पहचान स्थापित की, इसके बावजूद उन्हें उचित स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने नई सूची में शामिल कुछ नामों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को भी पद दिया गया है, जिन्हें चार लोग तक नहीं जानते। उनके बयान के बाद जिले में भाजपा महिला मोर्चा की नियुक्तियों और संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं की स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगे उन्होंने ने कहा कि पूरी पार्टी खराब नहीं है कोई पार्टी खराब नहीं होती है मोदी योगी सही है केवल कुशीनगर की संगठन में कार्य ठीक नहीं चल रहे हैं। केवल यहां रासलीला रामलीला चल रहा है। बेड गरम करो, पैसा लो और पद दो उस खेल का हवस हम भी बन गए क्यूंकि हमारे पास शरीर देने के लिए था नहीं पैसा देने के लिए था नहीं इसलिए हमें पद नहीं मिला। हमारे जैसे कार्यकर्ता जिसे जिले में एक एक लोग मेहनत के बल पर लोग जानते हैं। हम कट्टर भाजपाई थे लेकिन ये लोग बगावत करने पर मजबूर कर दिए हैं। हालांकि इनकी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

संविदा एएनएम को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल

नई सूची में पडरौना के कोहरगड्डी क्षेत्र में तैनात संविदा एएनएम किरण पांडेय उर्फ किरण को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकारी स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी को राजनीतिक संगठन में पद दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि सरकारी सेवा में रहते हुए राजनीतिक संगठन का पद संभालने के संबंध में क्या नियम और प्रावधान हैं। हालांकि, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

सीएमओ ने कहा, जानकारी जुटाकर मांगा जाएगा जवाब

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी जुटाने के बाद संबंधित कर्मचारी से जवाब मांगा जाएगा। विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा।

जिलाध्यक्ष ने बताई दोबारा जिम्मेदारी सौंपने की वजह

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूपम सिंह राजपूत ने कहा कि किरण पहले भी इसी पद पर रह चुकी हैं। उन्हें दोबारा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुसार, यह कोई नई नियुक्ति नहीं है, बल्कि पहले से संगठन में काम कर रही कार्यकर्ता को फिर से दायित्व दिया गया है।

*
संगठनात्मक फैसलों पर बढ़ी चर्चा

महिला मोर्चा की सूची जारी होने के बाद एक तरफ संगठन में पदों के वितरण को लेकर असंतोष सामने आया है, तो दूसरी तरफ सरकारी सेवा और राजनीतिक पद की दोहरी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पूनम जायसवाल के आरोपों ने संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और नियुक्तियों की पारदर्शिता पर बहस को और तेज कर दिया है। हालांकि की अभी बीजेपी के संगठन के तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

फोटो गैलरी (5 फोटो)

रिपोर्ट: साजिद अंसारी, ब्यूरो,कुशीनगर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

पूर्वांचल

बारा विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात मार्गों के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें