लाइव अपडेट
ताज़ा
त्योहारी सुरक्षा को लेकर एसीपी वेदव्यास मिश्र ने संभाली कमान, प्रमुख चौराहों पर किया गश्त  •  पांडेय क्लीनिक से स्टेबलाइजर चोरी, रात्रिकालीन पुलिस गश्त पर उठे सवाल  •  अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद ट्रंप के हाथ में रहेगी विदेश नीति की कमान  •  जापान को 4-1 से हराकर भारत बना एशियन चैंपियन, छठी बार जीती ट्रॉफी लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा,  •  आरोग्य ही सबसे बड़ा धन, धन्वंतरि जयंती का यही संदेश  • 
पूर्वांचल

त्योहारी सुरक्षा को लेकर एसीपी वेदव्यास मिश्र ने संभाली कमान, प्रमुख चौराहों पर किया गश्त

प्रयागराज • 06 Nov 2026, 10:17 PM • 2 मिनट में पढ़ें
त्योहारी सुरक्षा को लेकर एसीपी वेदव्यास मिश्र ने संभाली कमान, प्रमुख चौराहों पर किया गश्त
प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। बारा रेंज के एसीपी वेदव्यास मिश्र ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बारा, लोहगरा, शिवराजपुर, शंकरगढ़, प्रतापपुर, लालापुर और रिगवां सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीम ने भ्रमण किया।

गश्त के दौरान एसीपी ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानें सड़क और फुटपाथ पर न लगाएं, जिससे आवागमन बाधित न हो। वहीं, बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों से अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा न करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों और व्यापारियों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

एसीपी वेदव्यास मिश्र ने क्षेत्रवासियों से त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसीपी का मृदुल स्वभाव और सहज एवं मानवीय व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम के व्यवहार एवं सक्रियता की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस की इसी तरह की सक्रियता से त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

पांडेय क्लीनिक से स्टेबलाइजर चोरी, रात्रिकालीन पुलिस गश्त पर उठे सवाल

पूर्वांचल

सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद

पूर्वांचल

चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें