पांडेय क्लीनिक से स्टेबलाइजर चोरी, रात्रिकालीन पुलिस गश्त पर उठे सवाल

गौहनिया चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई घटना, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
जसरा, प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुदांवा अमरेहा स्थित पांडेय क्लीनिक में अज्ञात चोरों ने स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर क्लीनिक संचालक एवं स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है। बताया जा रहा है कि क्लीनिक गौहनिया पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरी की घटना ने क्षेत्र की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की नियमित गश्त और निगरानी पर्याप्त न होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो सकते हैं। यदि समय-समय पर संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, दुकानों और चिकित्सा संस्थानों के आसपास पुलिस गश्त की जाए तो इस प्रकार की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
क्लीनिक जैसे चिकित्सा संस्थान में चोरी की घटना होना चिंता का विषय है, क्योंकि ऐसे संस्थानों में मरीजों के उपचार से संबंधित आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध रहते हैं। स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई कि यदि रात्रिकालीन पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी नहीं बनाया गया तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।
क्षेत्रीय लोगों ने घूरपुर थाना पुलिस एवं गौहनिया चौकी प्रभारी से घटना का संज्ञान लेकर चोरी की जांच कराने, चोरों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में नियमित रात्रिकालीन गश्त सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस घटना को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट: सुमित द्विवेदी (प्रियांशु), ब्यूरो प्रयागराज, प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें