लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती,बी आर अम्बेडकर हास्पिटल में मनाईं गई, दिलाईं गई राष्ट्रीय एकजुटता की सौगंध

शंकरगढ़, प्रयागराज। यमुनानगर तहसील बारा अंतर्गत विकासखण्ड शंकरगढ़ स्थित बीआर अंबेडकर हास्पिटल परिसर में शनिवार, 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही राष्ट्रीय एकजुटता और अखंडता बनाए रखने की सौगंध ली।
कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। लोगों को बताया गया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हास्पिटल के प्रबंधक प्रभास सिंह पटेल, अंशुमान सिंह, अर्जुन सिंह, प्रदीप सिंह, अनीश खान, सुशील सिंह पटेल, अनमोल सिंह सहित दर्जनों क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें