लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
राज्य

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार पहुंचे सीएम योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

वाराणसी • 31 Oct 2026, 10:00 PM • 1 मिनट में पढ़ें
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार पहुंचे सीएम योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज धर्मनगरी वाराणसी में काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया।
काशी की आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक आस्था के केंद्र इन दोनों प्रमुख मंदिरों में मुख्यमंत्री की पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने तथा उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास की कामना की।
रिपोर्ट: Independent Bharat | सच्ची खबर, स्वतंत्र नजर, वाराणसी
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

राज्य

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए

राज्य

बहराइच मेले में दर्दनाक हादसा: जलपरी शो का टैंक फटने से 15 लोग घायल, चार मासूम बच्चे भी जख्मी

राज्य

यूपी में पुलिस वेरिफिकेशन के नियमों में बड़ा बदलाव! चयन के बाद मिल सकेगा प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें