लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

453 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित बचाने पर कुशीनगर पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सराहना

कुशीनगर • 31 Oct 2026, 09:58 PM • 2 मिनट में पढ़ें
453 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित बचाने पर कुशीनगर पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सराहना
फर्जी नेटवर्किंग स्कीम में फंसे 115 महिलाओं सहित 453 नेपाली नागरिकों को पुलिस ने बचाया, नेपाल दूतावास ने एसपी केशव कुमार को भेजा प्रशंसा पत्र

इंडिपेंडेंट भारत

कुशीनगर। फर्जी नेटवर्किंग स्कीम के जाल में फंसे 453 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित बचाने के लिए कुशीनगर पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार को आधिकारिक पत्र भेजकर उनके नेतृत्व और पुलिस टीम के मानवीय प्रयासों के प्रति आभार जताया है। नेपाल दूतावास की द्वितीय सचिव तारा शर्मा की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को भेजे गए पत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई की विशेष प्रशंसा की गई है। फर्जी नेटवर्किंग योजना में फंसे नेपाली नागरिकों में 115 महिलाएं और 338 पुरुष शामिल थे।
दूतावास के पत्र के अनुसार, कुशीनगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी 453 नागरिकों को सुरक्षित बचाया और उन्हें नेपाल के रुपनदेही स्थित जिला पुलिस कार्यालय को सौंप दिया। इस अभियान में पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल और एसपी केशव कुमार के नेतृत्व की सराहना की गई है। नेपाल दूतावास ने कहा कि इस तरह के मानवीय प्रयास भारत और नेपाल के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करते हैं। साथ ही मानव तस्करी, शोषण और धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों से vulnerable नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता को भी सराहा गया। दूतावास ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए एसपी केशव कुमार के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। यह प्रशंसा पत्र कुशीनगर पुलिस की मानवीय पुलिसिंग और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
रिपोर्ट: शिवाकांत पाण्डेय, कुशीनगर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें