लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

ग्राम पंचायत की दुकानों के आवंटन पर उठे सवाल, प्रधान और सचिव से जवाब तलब*

कुशीनगर • 31 Oct 2026, 09:54 PM • 2 मिनट में पढ़ें
ग्राम पंचायत की दुकानों के आवंटन पर उठे सवाल, प्रधान और सचिव से जवाब तलब*
पुरानी दुकानों को तोड़कर बनाई गईं चार नई दुकानें, आरोप है कि बिना निर्धारित प्रक्रिया के तीन दुकानों का कर दिया गया आवंटन

अर्जुन मौर्या/इंडिपेंडेंट भारत

कुशीनगर। विशुनपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत खेसरिया में पंचायत भवन परिसर की दुकानों के निर्माण और आवंटन को लेकर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन ग्राम प्रधान/प्रशासक किरण देवी और ग्राम पंचायत सचिव सलमान खुर्शीद को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत खेसरिया के पंचायत भवन परिसर में पुरानी दुकानों को तोड़कर चार नई दुकानों का निर्माण कराया गया। आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित आवंटन प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमाने तरीके से तीन दुकानों का आवंटन कर दिया गया। इन दुकानों पर वर्तमान में कब्जा होने की बात भी नोटिस में कही गई है।

*आवंटन प्रक्रिया पर उठे सवाल*

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि दुकानों का आवंटन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया। आरोप है कि वित्तीय नियमों का अनुपालन किए बिना दुकानों का आवंटन कर सरकारी धन का निजी हित में उपयोग किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित लोगों से आरोपों के संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

*सात दिन में साक्ष्यों सहित देना होगा जवाब*

जारी नोटिस में तत्कालीन ग्राम प्रधान/प्रशासक किरण देवी और ग्राम पंचायत सचिव सलमान खुर्शीद को निर्देश दिया गया है कि वे आरोपों के संबंध में अपना लिखित स्पष्टीकरण और आवश्यक साक्ष्य सात दिनों के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि जवाब में किसी तथ्य या व्यक्ति का उल्लेख किया जाता है, तो उसके समर्थन में साक्ष्य भी प्रस्तुत करना होगा।

*जवाब नहीं मिलने पर होगी विधिक कार्रवाई*

जिला पंचायत राज अधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर यह माना जाएगा कि संबंधित लोगों को आरोपों के संबंध में कुछ नहीं कहना है। ऐसी स्थिति में उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
रिपोर्ट: अर्जुन मौर्या, कुशीनगर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें