लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

कुशीनगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

ब्यूरो, कुशीनगर • 31 Oct 2026, 06:32 PM • 3 मिनट में पढ़ें
कुशीनगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
गोरखपुर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने पडरौना स्थित कार्यालय से रंगे हाथ पकड़ा, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में मांगी थी 50 हजार रुपये की रिश्वत



कुशीनगर। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोरखपुर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को कुशीनगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी को पडरौना स्थित पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, विकास भवन से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 31 अक्टूबर 2026 को शिकायत के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के बरवाजना पाटक निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि योजना के तहत सहायता राशि दिलाने के नाम पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी ने उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए अधिकारी से काफी अनुरोध किया। इसके बाद कथित तौर पर रिश्वत की रकम घटाकर 30 हजार रुपये कर दी गई। शिकायतकर्ता भ्रष्टाचार के इस मामले में रिश्वत देने के बजाय आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। इसी उद्देश्य से उसने गोरखपुर स्थित सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की।

शिकायत की जांच के बाद गठित हुई ट्रैप टीम

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की जांच की। आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय ने किया। टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, निरीक्षक विद्याशंकर पाण्डेय, निरीक्षक महेन्द्र, निरीक्षक शहीद अहमद, उपनिरीक्षक ईश्वर यादव, उपनिरीक्षक मिथिलेश सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र पाल, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार यादव, मुख्य आरक्षी चन्द्रसेन गौतम, उपनिरीक्षक चालक कृष्ण कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी चालक वकील यादव शामिल रहे।

कार्यालय में रिश्वत लेते ही दबोचा

शनिवार को ट्रैप टीम ने पडरौना स्थित पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, विकास भवन में कार्रवाई की। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता से 30 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते हुए डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

सतर्कता अधिष्ठान ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबरों पर की जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर:

- 9454401866
- 9454401870
रिपोर्ट: साजिद अंसारी, ब्यूरो, कुशीनगर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें