लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

डीएम का सख्त रुख: एक सप्ताह में हटेगा अतिक्रमण, तीन माह में बनेगा लेबर अड्डा

ब्यूरो,कुशीनगर • 31 Oct 2026, 10:54 AM • 3 मिनट में पढ़ें
डीएम का सख्त रुख: एक सप्ताह में हटेगा अतिक्रमण, तीन माह में बनेगा लेबर अड्डा
कुशीनगर। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु, श्रम बन्धु, जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों, व्यापारियों और श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में नौरंगिया के जई छपरा स्थित मेसर्स नेबुआ कृषक उत्थान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की गुड़ उद्योग इकाई के संपर्क मार्ग से अतिक्रमण हटाने का मामला उठा। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को चकरोड की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने और मार्ग तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया। मिनी औद्योगिक आस्थान सरगटिया करनपट्टी, दुदही में विद्युत आपूर्ति शुरू कराने के लिए डीएम ने विद्युत विभाग और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अधिकारियों को क्वालिटी सेल, वाराणसी से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता जांच शीघ्र पूरी कराने तथा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, मेसर्स खट्टर एडिबिल्स, रामपुर बगहां की विद्युत समस्या का समाधान होने पर प्रकरण को एजेंडे से हटाने के निर्देश दिए।

स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक और बैंकर्स को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जीबीसी-5 के लक्ष्यों तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।

तीन माह में पूरा होगा लेबर अड्डे का निर्माण

श्रमिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने लेबर अड्डे का निर्माण आगामी तीन माह में अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने पर जोर दिया। डीएम ने श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र श्रमिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाल श्रम और बंधुआ श्रम के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से नियमित अभियान चलाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस यूनिट के प्रभारी निरीक्षक, उद्यमी संघ के अध्यक्ष रामआशीष जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी और व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: साजिद अंसारी, ब्यूरो,कुशीनगर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें