लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
राज्य

गूगल बाबा मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश से भक्तिमय हुई ट्रांस यमुना, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

आगरा • 30 Oct 2026, 11:05 PM • 3 मिनट में पढ़ें
गूगल बाबा मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश से भक्तिमय हुई ट्रांस यमुना, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
आगरा। धर्मनगरी आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का विशेष संगम देखने को मिला। गूगल बाबा के नाम से प्रसिद्ध परम पूज्य मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ के मंगल आगमन से श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुनिश्री के दर्शन और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए।
गुदड़ी मंसूर खां से विहार करते हुए मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ स्वागत किया। मंदिर परिसर में धार्मिक जयकारों के बीच मुनि संघ की अगवानी की गई। मुनिश्री के दर्शन पाकर श्रद्धालु भावुक हो उठे और कई भक्तों की आंखें श्रद्धा से नम हो गईं।
मुनिश्री के मंगल प्रवेश के पश्चात मंदिर परिसर में धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके सान्निध्य में धर्म लाभ प्राप्त किया और मंगल आशीर्वाद ग्रहण किया। मुनि संघ के आगमन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
दो जैन परिवारों को मिला आहारचर्या का पुण्य लाभ
मुनि संघ की पावन आहारचर्या कराने का पुण्य अवसर श्रीमती शर्मिष्ठा जैन, धर्मपत्नी श्री सतीश चंद्र जैन तथा श्रीमती प्रीति जैन, धर्मपत्नी श्री विप्लव जैन (प्रचार मंत्री, श्री DJS), निवासी ई-50, ट्रांस यमुना कॉलोनी, फेज-2 को प्राप्त हुआ।
दोनों परिवारों ने श्रद्धा और समर्पण के साथ मुनि संघ की आहारचर्या संपन्न कराई। इस धार्मिक अवसर पर सकल जैन समाज के सदस्यों ने पुण्यार्जक परिवारों के प्रति अनुमोदना व्यक्त करते हुए उनके परिवारों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
समाज के लोगों ने किया मुनि संघ का स्वागत
मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ के आगमन पर मंदिर परिसर में समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं महिला मंडलों की प्रतिनिधियां उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र जैन ‘बंटी’, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, विप्लव जैन, प्रशांत जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, शेखर जैन, पंकज जैन, दिनेश बाबू जैन, कुमार मंगलम, दीपक जैन बोतल वाले, श्रीमती प्रीति जैन, खुशबू जैन (संदीप), सोनम जैन, शिप्रा जैन, तृप्ति जैन, संगीता जैन, शर्मिष्ठा जैन एवं डिंपल जैन सहित ट्रांस यमुना महिला इकाई और नवकार वधू मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं।
मुनिश्री के मंगल आगमन और सान्निध्य से ट्रांस यमुना क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने इस अवसर को अपने लिए आध्यात्मिक सौभाग्य बताते हुए मुनि संघ के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
रिपोर्ट: आकाश जैन, आगरा
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

राज्य

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए

राज्य

बहराइच मेले में दर्दनाक हादसा: जलपरी शो का टैंक फटने से 15 लोग घायल, चार मासूम बच्चे भी जख्मी

राज्य

यूपी में पुलिस वेरिफिकेशन के नियमों में बड़ा बदलाव! चयन के बाद मिल सकेगा प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें