लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

खड्डा के मठिया बुजुर्ग में 98वें ऐतिहासिक मेले में रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

कुशीनगर • 30 Oct 2026, 10:10 PM • 2 मिनट में पढ़ें
खड्डा के मठिया बुजुर्ग में 98वें ऐतिहासिक मेले में रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग में आयोजित 98वें ऐतिहासिक मठिया मेले में बारिश के बावजूद उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मेले के मुख्य आकर्षण विशाल रावण पुतले का दहन रहा। जैसे ही रावण का पुतला आग की लपटों में घिरा, पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से जगमगा दिया और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक परंपरा का आनंद लिया।
रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय गोविंद राव ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, श्रद्धालु और मेले में आए अतिथि मौजूद रहे।
बताया जाता है कि मठिया बुजुर्ग के इस ऐतिहासिक मेले की शुरुआत सांसद विजय कुमार दुबे के पूर्वजों द्वारा की गई थी। करीब 98 वर्षों से निरंतर चली आ रही यह परंपरा आज भी क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को मजबूत कर रही है। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत, सत्य की विजय और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
मेले में पहुंचे सांसद विजय कुमार दुबे ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक परंपरा को बनाए रखने में क्षेत्र के लोगों की सहभागिता और उत्साह की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के उपाध्यक्ष शशांक दुबे, अजय गोविंद राव शिशु बाबू, कुणाल राव, अनुज तिवारी, लेखपाल मारकंडे गुप्ता सहित विभिन्न थानों की पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
98 वर्षों से चली आ रही मठिया बुजुर्ग मेले की यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय धार्मिक और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है।
रिपोर्ट: योगेश गोविन्द राव, कुशीनगर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें