लाइव अपडेट
ताज़ा
अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद ट्रंप के हाथ में रहेगी विदेश नीति की कमान  •  जापान को 4-1 से हराकर भारत बना एशियन चैंपियन, छठी बार जीती ट्रॉफी लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा,  •  आरोग्य ही सबसे बड़ा धन, धन्वंतरि जयंती का यही संदेश  •  सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद  •  चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग  • 
पूर्वांचल

बेलीपार में हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोरखपुर • 29 Oct 2026, 11:22 PM • 1 मिनट में पढ़ें
बेलीपार में हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी रवि निषाद को पुलिस ने 29 अक्टूबर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर मीरा पाण्डेय को मोटरसाइकिल से धक्का देकर हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर कसिहार बंधे के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आत्मसमर्पण के लिए कहने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।
आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: अमर राय, गोरखपुर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद

पूर्वांचल

चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग

पूर्वांचल

राज्यपाल की उपस्थिति में योग विज्ञान विभाग ने प्रस्तुत की भारतीय ज्ञान परंपरा की झलक

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें