लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

यमुनापार में बेखौफ लुटेरे - पल्लेदार को पीटकर स्प्लेंडर लूटी, करमा पुलिस से न्याय की गुहार

घूरपुर/ प्रयागराज • 29 Oct 2026, 11:05 PM • 2 मिनट में पढ़ें
यमुनापार में बेखौफ लुटेरे - पल्लेदार को पीटकर स्प्लेंडर लूटी, करमा पुलिस से न्याय की गुहार
घूरपुर,प्रयागराज।।यमुनानगर तहसील बारा अंतर्गत थाना घूरपुर स्थित करमा चौकी क्षेत्र में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। तीन बदमाशों ने देर रात घर लौट रहे एक पल्लेदार युवक को रोककर बेरहमी से मारपीट की और उसकी बाइक व नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।पीड़ित पंच लाल बिंद पुत्र प्यारे लाल बिंद नैनी में पल्लेदार का काम करता है और वर्तमान में पंवर सुक्खू का पूरा गांव स्थित ससुराल में रहता है। प्रतिदिन की तरह वह रात 10 बजे काम से छूटकर अपनी काली स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूपी 70 ईयू 4052 से घर लौट रहा था।रात करीब 11 बजे जब वह बरौली गांव के समीप केडी स्कूल व लिसोरे बाबा मंदिर के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए खड़े तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की, जेब में रखे कुछ रुपये छीन लिए और बाइक लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। देर रात होने के कारण पीड़ित को कोई मदद नहीं मिल सकी।किसी तरह पीड़ित ने करमा चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर दी और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि बाइक ही उसके रोजी-रोटी का सहारा है, जिसके बिना नैनी आना-जाना मुश्किल हो जाएगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि करमा-बरौली मार्ग पर रात में पुलिस गश्त न होने से आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने पुलिस आयुक्त प्रयागराज और डीसीपी यमुनापार से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करने की मांग की है।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, घूरपुर/ प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें