लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर गौहनिया में जश्न-ए-समाजवाद - डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी

शंकरगढ़/ प्रयागराज • 29 Oct 2026, 11:02 PM • 2 मिनट में पढ़ें
एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर गौहनिया में जश्न-ए-समाजवाद - डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी
शंकरगढ़,प्रयागराज।।झांसी-प्रयागराज स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव की प्रचंड जीत पर गौहनिया बाजार में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में मिठाई बांटकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।जैसे ही जीत की खबर गौहनिया पहुंची, सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दौड़ गया। बाजार में सपा जिंदाबाद, डॉ. मान सिंह यादव जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत शिक्षा और स्नातक बेरोजगारों की जीत है।नेतृत्व कर रहे अशोक कुमार यादव ने कहा कि डॉ. मान सिंह यादव हमेशा स्नातकों, शिक्षकों और युवाओं की आवाज बनकर लड़े हैं। स्नातक मतदाताओं ने उनकी ईमानदार छवि और समाजवादी विचारधारा पर मुहर लगाई है। यह जीत 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, जिसमें जनता ने संकेत दे दिया है कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्नातक युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से त्रस्त हैं। ऐसे में डॉ. मान सिंह की जीत उम्मीद की नई किरण है।इस मौके पर राजा बाबू यादव, अहमद, शेरा यादव, आलोक यादव, नफीस अहमद, सुनील पांडे, शोभा भारतीय, अरमान, भोला पाठक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर शाम तक गौहनिया बाजार में मिठाई वितरण और नारेबाजी का दौर चलता रहा।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, शंकरगढ़/ प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें