लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

PET परीक्षा के चलते प्रयागराज में 30 अक्टूबर को स्कूल बंद - DIOS ने जारी किया आदेश, CBSE और ICSE बोर्ड पर भी लागू

प्रयागराज • 29 Oct 2026, 11:01 PM • 2 मिनट में पढ़ें
PET परीक्षा के चलते प्रयागराज में 30 अक्टूबर को स्कूल बंद - DIOS ने जारी किया आदेश, CBSE और ICSE बोर्ड पर भी लागू
प्रयागराज।।प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 के सकुशल आयोजन के लिए प्रयागराज जिले में 30 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।DIOS द्वारा जारी आदेश संख्या 13298-306 / 2026-27 दिनांक 29 अक्टूबर के अनुसार यह अवकाश राजकीय, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और समस्त बोर्ड के विद्यालयों में लागू रहेगा। सभी प्रधानाचार्यों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ ने 16 अक्टूबर को निर्देश जारी कर परीक्षा वाले जनपदों में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश रखने को कहा था।इसी क्रम में सचिव UPSSSC लखनऊ के पत्र संख्या 1447/36 दिनांक 07.10.2026 के संदर्भ में प्रयागराज में भी अवकाश का आदेश जारी किया गया है।DIOS ने आदेश की प्रति जिलाधिकारी प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी नगर जो नोडल परीक्षा अधिकारी हैं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी केंद्र व्यवस्थापकों को भी भेजी है, ताकि परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी हो सकें।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें