लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

बजरंग चौराहे पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे - रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत, कौंधियारा पुलिस रही मुस्तैद

कौंधियारा/ प्रयागराज • 29 Oct 2026, 10:58 PM • 2 मिनट में पढ़ें
बजरंग चौराहे पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे - रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत, कौंधियारा पुलिस रही मुस्तैद
कौंधियारा,प्रयागराज।।कौंधियारा क्षेत्र के बारी बजहिया स्थित बजरंग चौराहे पर इस वर्ष भी दशहरा मेला बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध लीला के मंचन के बाद रावण दहन होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस मेले ने क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।मेले को देखने के लिए बारी बजहिया के साथ ही आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मेले में लगी दुकानों, झूलों और चाट-पकौड़ी के स्टालों पर दिनभर भीड़ लगी रही।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कौंधियारा थानें की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। बारी बजहिया हलके के एसआई अंकित तिवारी और एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने चौराहे से लेकर मेला स्थल तक कड़ी निगरानी रखी। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।बाल रामलीला कमेटी बारी बजहिया के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल सेठ ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और कौंधियारा पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से ही हर साल की तरह इस साल भी दशहरा मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका। यह मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को जीवित रखने का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी पटेल, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चतुर्वेदी, आशीष तिवारी, परवेज आलम,आशीष पटेल, विपिन कुमार पटेल, बिमलेश कुमार पटेल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: आशीष तिवारी, संवाददाता कौंधियारा, कौंधियारा/ प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें