लोहगरा गांव में भागवत महापुराण का दिव्य शुभारंभ, बहन को यजमान बनाकर शुक्ल परिवार ने दिया नारी सम्मान का संदेश

बारा,प्रयागराज।।यमुनानगर के तहसील बारा क्षेत्र अंतर्गत लोहगरा गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य और दिव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर गांव में निकाली गई विशाल कलश यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और राधे-राधे के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।इस पावन ज्ञान यज्ञ का आयोजन राधेश्याम शुक्ला एवं उनके सभी भाइयों द्वारा किया गया है। आयोजकों ने इस बार समाज के सामने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी बड़ी बहन को इस कथा का मुख्य श्रोता और यजमान के रूप में स्थापित किया है। भाइयों द्वारा बहन को यजमान बनाकर सनातन संस्कृति में नारी सम्मान और भाई-बहन के अटूट प्रेम का महान संदेश दिया गया है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।कथा का रसपान कराने के लिए श्रीधाम वृंदावन से सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री अरविन्द कुमार शास्त्री जी महाराज पधारे हैं। उनके मुखारविंद से भागवत कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह ज्ञान यज्ञ सात दिनों तक चलेगा।
इस दिव्य कलश यात्रा में गिरिजा शंकर तिवारी, शिव शंकर तिवारी, राम कीर्तन मिश्र, रामकृष्ण मिश्र, भावी प्रधान चन्द्रा अनिल चन्द्र शुक्ल मनोज, त्रिभुवन प्रसाद दुबे, विमल चन्द्र दुबे, मंगला प्रसाद शुक्ल, अनिरुद्ध दुबे, रामभोला त्रिपाठी, निर्भय शंकर दुबे, सुख सागर दुबे, विद्या सागर दुबे, विजय दुबे फौजी, विश्वबंधु दुबे, सुग्रीव प्रसाद शुक्ल, संतोष दुबे, अविनाश त्रिपाठी, युवा समाजसेवी रामू शुक्ल, अंकित त्रिपाठी, भगवत दुबे सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रहीं।

रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता प्रयागराज।, बारा/ प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें