लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

जीएसटी सुधारों पर जीएसटी विभाग ने किया "सहजकर संवाद" का आयोजन

प्रयागराज • 29 Oct 2026, 09:21 PM • 2 मिनट में पढ़ें
जीएसटी सुधारों पर जीएसटी विभाग ने किया "सहजकर संवाद" का आयोजन
प्रयागराज I सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय इलाहाबाद द्वारा 29 अक्टूबर को सिविल लाइंस स्थित जीएसटी भवन के महाकुंभ सभागार में 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए सुधारों और सरलीकरण पर जागरूकता के लिए "सहजकर संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ कर सलाहकार एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. पवन जायसवाल ने बताया कि जीएसटी परिषद ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सुधार कर तीन कार्य दिवस के अंदर रजिस्ट्रेशन, लेट फीस कम करने, रिफंड प्रक्रिया आसान कर 10 दिन के भीतर रिफंड, 10 हजार रुपये से कम की कर राशि पर कोई नोटिस जारी न करने और लंबित छोटे नोटिस वापस लेने जैसे निर्णय लिए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए निरीक्षण, निरुद्धीकरण या जब्ती केवल आपूर्तिकर्ता या गंतव्य राज्य के अधिकारी ही कर सकेंगे, अवरोधन के लिए विशिष्ट खुफिया जानकारी और संयुक्त आयुक्त स्तर की अनुमति जरूरी होगी। कर व्यवस्था सरल बनाने के लिए गिरफ्तारी के प्रावधान को हटाने और अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने की सिफारिश की गई है, जिससे व्यापारी निडर होकर व्यापार कर सकेंगे।आयुक्त सेंट्रल जीएसटी रंजीत कुमार ने व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं के हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार गोयल ने भी विचार साझा किए। संयुक्त आयुक्त राहुल टी परमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, सीए, टैक्स कंसल्टेंट और अधिवक्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता प्रयागराज।, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें