लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, नगर मजिस्ट्रेट ने की अध्यक्षता

प्रयागराज • 29 Oct 2026, 09:19 PM • 2 मिनट में पढ़ें
अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, नगर मजिस्ट्रेट ने की अध्यक्षता
प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन और नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को संगम सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में लंबित अभियोजन प्रकरणों, गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों तथा न्यायालयों में लंबित वादों की विस्तार से समीक्षा की गई। पिछले माह गंभीर अपराधों में कितने मामले बरी हुए और कितनों में अपील हुई, इस पर भी चर्चा की गई।नगर मजिस्ट्रेट ने सभी शासकीय अधिवक्ताओं और अभियोजन संवर्ग के अधिकारियों को जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रकरणों में प्रभावी पैरवी हो, विशेष रूप से महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, मादक पदार्थों से संबंधित प्रकरणों और अन्य गंभीर मामलों में त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी की जाए। जिन प्रकरणों में सम्मन/तामीला नहीं हो रहा है, उनमें अधिक से अधिक सम्मन तामीला कराकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
लंबित मामलों के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला शासकीय अधिवक्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता प्रयागराज।, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें