आईआईटी गुवाहाटी में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में आयोजित तकनीकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के छात्र अंकित तिवारी और पीयूष मौर्य ने हैकयार्ड हैकाथॉन तथा एजेंट-37 प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय लौटने पर गुरुवार को कुलपति कार्यालय में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने के साथ नई तकनीकों का ज्ञान अर्जित करना चाहिए। नवाचार और तकनीकी दक्षता के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में प्रतिभाग करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान करता रहेगा।
आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित हैकयार्ड हैकाथॉन में दोनों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर सहभागिता प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एजेंट-37 प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने एक वेबसाइट विकसित की, जिसके माध्यम से उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच, तकनीकी समझ और वेबसाइट निर्माण की क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए उन्हें एजेंट-37 की टी-शर्ट भी प्रदान की गई।
विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आईआईटी गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित तकनीकी प्रतियोगिता में भाग लेना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण और सीखने वाला अनुभव रहा। इस अवसर पर उन्हें परियोजना विकास, टीम भावना, समस्या समाधान और नवाचार के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

रिपोर्ट: सर्वेश सिंह, जौनपुर
WhatsApp पर शेयर करें