लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
राज्य

श्रीराम वनगमन के मार्मिक मंचन ने नम कीं श्रद्धालुओं की आंखें

आगरा • 29 Oct 2026, 07:58 PM • 2 मिनट में पढ़ें
श्रीराम वनगमन के मार्मिक मंचन ने नम कीं श्रद्धालुओं की आंखें
आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 स्थित श्री रामलीला पार्क में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में गुरुवार शाम श्रीराम वनगमन, केवट संवाद और दशरथ मरण प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रीराम के वनगमन और राजा दशरथ के पुत्र वियोग के मार्मिक दृश्यों ने रामलीला परिसर में भावुक वातावरण उत्पन्न कर दिया। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए रामलीला के प्रसंगों में पूरी तरह तल्लीन नजर आए।
रामलीला के दौरान श्रीराम वनगमन प्रसंग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम द्वारा पिता के वचन की रक्षा के लिए राजपाट त्यागकर वन जाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग ने त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश दिया। वहीं, केवट संवाद में भगवान श्रीराम के प्रति केवट की अनन्य भक्ति, प्रेम और समर्पण का सुंदर चित्रण किया गया। केवट की निश्छल श्रद्धा और प्रभु के प्रति अटूट विश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके बाद राजा दशरथ के पुत्र वियोग में प्राण त्यागने के प्रसंग का मंचन हुआ। श्रीराम के वनगमन से व्यथित राजा दशरथ की करुण दशा और उनके अंतिम क्षणों के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों ने इस प्रसंग को जीवंत बना दिया। रामलीला के माध्यम से पारिवारिक प्रेम, त्याग, धर्म और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में श्री रामलीला महोत्सव के संस्थापक बालकिशन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, कृष्णवीर सिंह सिकरवार एवं अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद पाठक सहित डॉ. नौनीहाल कुशवाह, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, पप्पू गहलोत, राकेश चौहान, हरिविलास यादव, ओमप्रकाश कुशवाह, वीरेंद्र चौधरी, शेर सिंह कुशवाह एवं देवेंद्र गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रिपोर्ट: आकाश जैन, आगरा
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

राज्य

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए

राज्य

बहराइच मेले में दर्दनाक हादसा: जलपरी शो का टैंक फटने से 15 लोग घायल, चार मासूम बच्चे भी जख्मी

राज्य

यूपी में पुलिस वेरिफिकेशन के नियमों में बड़ा बदलाव! चयन के बाद मिल सकेगा प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें