लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
देश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, प्रधानाध्यापकों को मशाल 2026 के तहत रजिस्ट्रेशन का निर्देश

बिहार l मधुबनी, पश्चिमी चंपारण • 29 Oct 2026, 08:27 AM • 2 मिनट में पढ़ें
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, प्रधानाध्यापकों को मशाल 2026 के तहत रजिस्ट्रेशन का निर्देश
मधुबनी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की समग्र शिक्षा राशि के व्यय, विद्यालयों में कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन, प्रशस्त ऐप पर रजिस्ट्रेशन तथा छात्र-शिक्षक उपस्थिति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत बीडीओ सह बीईओ कुंदन कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि मशाल 2026 के तहत विद्यालयों के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने पर भी बल दिया।
बैठक में प्रधानाध्यापक मुन्ना प्रसाद, रामायन साह, नागेंद्र मिश्रा, जमीर अख्तर, संगीता मिश्रा, बिपिन बिहारी, रवि प्रकाश सहित प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

देश

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार

देश

दिल्ली पुलिस में 225 आश्रितों को मिलेगी नौकरी, अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को मिली मंजूरी

देश

SBI के 3,897 ग्राहकों का निजी डेटा लीक, साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल; बैंक जांच में जुटा

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें