लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

मिट्टी के दीये खरीदकर एसीपी ने जगाई स्वदेशी की अलख, बच्चों में बांटी दीपावली की खुशियां

प्रयागराज • 29 Oct 2026, 12:10 AM • 1 मिनट में पढ़ें
मिट्टी के दीये खरीदकर एसीपी ने जगाई स्वदेशी की अलख, बच्चों में बांटी दीपावली की खुशियां
घूरपुर, प्रयागराज। दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कुम्हारों का उत्साह बढ़ाने के लिए एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने बुधवार को गौहनिया बाजार पहुंचकर मिट्टी के दीये खरीदे। उन्होंने बाजार में लोगों से मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं और स्वदेशी अपनाने की अपील की।
एसीपी ने लोगों से चाइनीज झालरों और लाइटों के बजाय मिट्टी के दीये जलाने का आग्रह करते हुए कहा कि स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने से उनके परिवारों की खुशहाली में योगदान मिलता है। मिट्टी के दीये हमारी पारंपरिक संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं।
इस दौरान एसीपी ने बाजार में मौजूद बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उनके इस आत्मीय व्यवहार से बच्चों के चेहरे खिल उठे। बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर घूरपुर थानाध्यक्ष, गौहनिया चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी और व्यापारी मौजूद रहे। एसीपी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार बलराम, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें