उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त, रुद्रपुर में भीषण जाम; रात 9 बजे तक नो एंट्री

रुद्रपुर-देवरिया। उग्रसेन सेतु कपरवार पुल के बीच दोबारा क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। इसके चलते वाहन रुद्रपुर नगर से गुजर रहे हैं, जिससे बस स्टेशन से इमामबाड़ा चौराहा होते हुए बड़हलगंज मार्ग पर भीषण जाम लग रहा है।
दो महीने पहले मरम्मत के बावजूद पुल दोबारा क्षतिग्रस्त होने से मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुल की शीघ्र मरम्मत और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
जाम की समस्या को देखते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नगर में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: विनय कुमार गुप्ता, देवरिया
WhatsApp पर शेयर करें