ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, दी बधाई

रुद्रपुर-देवरिया। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे शिक्षक समाज के हितों की जीत बताया।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष इंजीनियर सुशील चंद्र गुप्ता ने कहा कि कांटे के मुकाबले में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि यह जीत शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती प्रदान करेगी। त्रिपाठी ने अपना पूरा जीवन शिक्षक समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित किया है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक जयप्रकाश निषाद, एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह, छट्ठे लाल निगम, अनिल कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, रमेश सिंह, जयबहादुर गौतम, कौशल किशोर सिंह, दिलीप जायसवाल, मनीष कुमार गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, अंशुल, पूनम निगम, मदन मोहन गुप्ता, विनोद गुप्ता, मदन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत की बधाई दी।
WhatsApp पर शेयर करें