युवा मतदाताओं को जागरूक करने की पहल, फॉर्म-6 से पंजीकरण पर जोर

नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर)। मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) 2026 के तहत बुधवार को सरस्वती देवी महाविद्यालय, नौरंगिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी खड्डा डॉ. संतराज बघेल, तहसीलदार महेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नेबुआ नौरंगिया रजनीश द्विवेदी और महाविद्यालय के प्राचार्य गौरव त्रिपाठी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने युवाओं को मतदान के अधिकार और उसके महत्व की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।
इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र छात्र-छात्राओं का फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान की भूमिका को प्रदर्शित किया। आकर्षक नारों के जरिए युवाओं को मतदाता बनने और चुनावी प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। आयोजकों ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। ऐसे अभियान युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
WhatsApp पर शेयर करें