लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, शैक्षिक भ्रमण के साथ मनाया जन्मोत्सव

प्रयागराज • 28 Oct 2026, 11:05 PM • 1 मिनट में पढ़ें
दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, शैक्षिक भ्रमण के साथ मनाया जन्मोत्सव
प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को समेकित शिक्षा के अंतर्गत 150 दिव्यांग बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। बच्चों ने आनंद भवन, जवाहर तारामंडल, चंद्रशेखर आजाद पार्क और इलाहाबाद संग्रहालय का भ्रमण कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से जाना।
भ्रमण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने विभिन्न स्थलों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देकर उनके ज्ञानवर्धन में योगदान दिया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण इलाहाबाद संग्रहालय में देखने को मिला, जहां मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में 10 दिव्यांग बच्चों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सीडीओ ने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार बलराम, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें