करमा में सहकारी समिति पर ताला, 1500 किसानों की बुआई प्रभावित

कौंधियारा/प्रयागराज। किसान सेवा सहकारी समिति करमा में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन तालाबंदी से क्षेत्र के करीब 1500 किसान संकट में हैं। पिछले सात दिनों से समिति के दोनों केंद्रों पर ताला लटका होने के कारण यूरिया और डीएपी खाद का वितरण पूरी तरह ठप है।
वर्तमान में आलू, मटर, सरसों और गेहूं की बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में खाद की उपलब्धता न होने से किसानों की बुआई प्रभावित हो रही है और फसल पिछड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसान रोजाना समिति पहुंच रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
कर्मचारी राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और नियमित वेतन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर प्रदेशभर में कर्मचारी धरने पर हैं। लखनऊ के इको गार्डन में भी सातवें दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
जिला अध्यक्ष जमुनापार जयकुमार तिवारी, महामंत्री नीरज सिंह और सचिव पुष्कर द्विवेदी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तालाबंदी जारी रहेगी। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें नियमित वेतन नहीं मिलता और कर्मचारी का दर्जा भी नहीं दिया गया है।
इस दौरान कौशलेश सिंह, हरिशंकर तिवारी, संजय पांडेय सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं, खाद के अभाव से परेशान किसानों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर सहकारी समिति के दोनों केंद्रों पर जल्द खाद वितरण बहाल कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी बुआई प्रभावित हो रही है, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार बलराम, प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें