तहसील न्यायालय में अनियमितताओं के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा

रुद्रपुर-देवरिया। तहसील न्यायालय में कथित अनियमितताओं और कार्यप्रणाली में विलंब के विरोध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यानंद पांडे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता को सौंपा।
ज्ञापन में तहसील न्यायालय की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुचिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महामंत्री विनोद पाठक, प्रमोद सिंह, आनंद शंकर मणि, सत्य प्रकाश गुप्ता, शशिभूषण सिंह, कृष्णमूर्ति मणि, सौरभ गुप्ता, संतोष कुमार, पंकज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
WhatsApp पर शेयर करें