लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

किताबें पढ़ने से व्यापक होता है ज्ञान, आत्मचिंतन भी जरूरी : कुलपति

जौनपुर • 27 Oct 2026, 10:14 PM • 2 मिनट में पढ़ें
किताबें पढ़ने से व्यापक होता है ज्ञान, आत्मचिंतन भी जरूरी : कुलपति
विज्ञान ज्योति कार्यक्रम से छात्राओं में जगी वैज्ञानिक अनुसंधान की रुचि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण में आधुनिक प्रयोगशालाओं और तकनीकी नवाचारों से रूबरू हुईं नवोदय विद्यालय की छात्राएं
जौनपुर। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूँ की छात्राओं ने मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने आधुनिक प्रयोगशालाओं, वैज्ञानिक उपकरणों और अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण ने छात्राओं को विज्ञान की व्यावहारिक उपयोगिता समझने और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर दिया।
कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि पुस्तकों के नियमित अध्ययन से ज्ञान और दृष्टिकोण व्यापक होता है। पढ़ने के साथ आत्मचिंतन और मनन भी जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों के गहन अध्ययन पर जोर दिया।
प्रयोगशालाओं में छात्राओं ने माइक्रोस्कोप, पीसीआर मशीन और थर्मल साइकलर जैसे वैज्ञानिक उपकरणों को देखा। उन्हें डीएनए फिंगरप्रिंटिंग, पीसीआर तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान की जानकारी दी गई। इंजीनियरिंग संकाय में छात्राओं ने ड्रोन तकनीक और तकनीकी नवाचारों को भी समझा।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव एवं प्रो. मिथिलेश सिंह ने विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार ने आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों से परिचित कराया।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान, विज्ञान संकाय, फार्मेसी संकाय और इंजीनियरिंग संकाय का भ्रमण किया। विभिन्न विभागों में उन्हें शोध गतिविधियों, औषधीय विज्ञान, दवा निर्माण और इंजीनियरिंग की शाखाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को विज्ञान के सैद्धांतिक ज्ञान को प्रयोगात्मक रूप में समझने का अवसर मिला। इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और अनुसंधान एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
नवोदय विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक बाल कृष्ण उपस्थित रहे। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. नितेश जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय नॉलेज पार्टनर के रूप में छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहा है।
रिपोर्ट: सर्वेश सिंह, जौनपुर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें