लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
राज्य

सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ के मंचन ने मोहा मन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद से गूंजा रामलीला परिसर

आगरा • 27 Oct 2026, 10:03 PM • 1 मिनट में पढ़ें
सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ के मंचन ने मोहा मन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद से गूंजा रामलीला परिसर
आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 स्थित श्री रामलीला पार्क में आयोजित रामलीला महोत्सव में मंगलवार को सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष भंग किया, जिसके बाद पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। माता सीता द्वारा श्रीराम को वरमाला पहनाने के दृश्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
धनुष टूटने के बाद भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवाद ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवाद अदायगी की सराहना की गई।
श्री बाल हनुमान आदर्श रामलीला मंडल के संचालक पं. दिनेश चंद्र शास्त्री महाराज एवं मंडली के कलाकारों ने प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कार्यक्रम में रामलीला महोत्सव के संस्थापक बालकिशन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, कृष्णवीर सिंह सिकरवार, अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद पाठक सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आज श्रीराम विवाह और कैकेयी-मंथरा संवाद का मंचन होगा, जो रामकथा को नया मोड़ देगा।
रिपोर्ट: आकाश जैन, आगरा
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

राज्य

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए

राज्य

बहराइच मेले में दर्दनाक हादसा: जलपरी शो का टैंक फटने से 15 लोग घायल, चार मासूम बच्चे भी जख्मी

राज्य

यूपी में पुलिस वेरिफिकेशन के नियमों में बड़ा बदलाव! चयन के बाद मिल सकेगा प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें