लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

जौनपुर की रिया यादव ने कश्मीर में लहराया परचम, राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झटका गोल्ड

जौनपुर • 27 Oct 2026, 08:57 PM • 2 मिनट में पढ़ें
जौनपुर की रिया यादव ने कश्मीर में लहराया परचम, राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झटका गोल्ड
जौनपुर। हौसलों की उड़ान और मेहनत की मिसाल पेश करते हुए जौनपुर की बेटी रिया यादव ने कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। जम्मू-कश्मीर के गंदरबल में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिया ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
21 से 27 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय, जम्मू-कश्मीर के आयोजन में अंडर-17 आयु वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रिया यादव ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। रिया की इस उपलब्धि से जौनपुर का नाम राष्ट्रीय खेल पटल पर गौरवान्वित हुआ है।
रिया यादव महाराणा प्रताप इंडोर हॉल, टीडी पीजी कॉलेज में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, रामदयालगंज की छात्रा हैं। खेल के प्रति उनकी लगन, नियमित अभ्यास और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
एएस ताइक्वांडो क्लब के मुख्य कोच आशुतोष सिंह एडवोकेट ने रिया की सफलता की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। रिया की सफलता से अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
रिया की इस शानदार उपलब्धि पर उनके विद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र और खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी सफलता ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ छोटे शहरों की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
रिपोर्ट: सर्वेश सिंह, जौनपुर
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें