मुरादाबाद में अपराध निरोधक समिति की बैठक, जनहित के कार्यों पर चर्चा
मुरादाबाद, 25 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ की जनपद स्तरीय बैठक गांधी नगर स्थित किरन हॉस्पिटल में आयोजित की गई। बैठक में बिजनौर के पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता मेरठ-बरेली परिक्षेत्र के सचिव जी.के. पाठक ने की।
बैठक में साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने, दिसंबर में यातायात सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित करने और जिला कारागार, मुरादाबाद में पुस्तकालय स्थापित करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।
इसके अलावा, जिला सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का सचिव मनोनीत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अनुमोदन के लिए प्रस्ताव समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव को मुख्यालय भेजा गया।
पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने समिति के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। बैठक में जनजागरूकता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता सुनिश्चित करने और सामाजिक सेवा गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया गया।
WhatsApp पर शेयर करें