बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट 2026 में गायिका शिल्पा राव का माइक बंद होने पर हंगामा, आयोजकों ने मांगी माफी

मुंबई। मुंबई में आयोजित 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट 2026' (BMP) की 10वीं वर्षगांठ के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर पाश्वगायिका शिल्पा राव के परफॉर्मेंस के बीच में ही तकनीकी खराबी और समय की कमी के चलते माइक बंद किए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शिल्पा राव के पति और विजुअल आर्टिस्ट रितेश कृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आयोजकों के इस व्यवहार को 'अपमानजनक' बताया।
रितेश कृष्णन ने लिखा कि शिल्पा के सेट की शुरुआत से ही पहले माइक में खराबी आई और दूसरा माइक बदलने के बाद भी साउंड की समस्या बनी रही, जिसके बाद उनका परफॉर्मेंस अधूरा रोक दिया गया।
प्रशंसकों की कड़ी नाराजगी के बाद बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के आयोजकों ने आधिकारिक बयान जारी कर शिल्पा राव, उनकी टीम और दर्शकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और तकनीकी खामी पर खेद जताया।

रिपोर्ट: अंकिता दूबे, मुंबई
WhatsApp पर शेयर करें