सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद

प्रयागराज। पूर्व विधायक इं. उदयभान करवरिया के पुत्र सक्षम करवरिया ने गुरुवार को कौंधियारा स्थित जेपी पैलेस में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर 12 नवंबर को रामपुर करछना में आयोजित अराजनैतिक सभा को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मध्याह्न 11 बजे सेंट जॉन्स एकेडमी के सामने होने वाली यह सभा किसी के विरोध या समर्थन में नहीं, बल्कि अपनी वास्तविक ताकत और जनसमर्थन को परखने का अवसर है। समय-समय पर आत्ममंथन करना और अपनों के बीच आमने-सामने संवाद करना जरूरी है।
सक्षम करवरिया ने कहा कि उनके पिता उदयभान करवरिया हमेशा जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि उनके साथ कितनी बड़ी संख्या में लोगों का आशीर्वाद और समर्थन है।
उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि "यमुनापार की धरती मेरा परिवार है और मैं आपका बेटा हूं।" उन्होंने प्रत्येक समर्थक से 12 नवंबर को रामपुर करछना पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सभा में पहुंचने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें