बारा विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात मार्गों के निर्माण को मंजूरी

विधायक डॉ. वाचस्पति के प्रयासों से मिली सफलता, हजारों लोगों को होगा लाभ
बारा, प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क और आवागमन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। क्षेत्र के सात मार्गों के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विधायक डॉ. वाचस्पति ने पिछले महीनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयासों के क्रम में प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से सात मार्गों के निर्माण को स्वीकृति मिली है।
इस उपलब्धि पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी।
विधायक ने कहा कि बारा विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। सड़क संपर्क बेहतर होने से स्थानीय लोगों को दैनिक आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही क्षेत्र की विकास संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: सुमित द्विवेदी (प्रियांशु), ब्यूरो, प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें