लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
राज्य

बहराइच मेले में दर्दनाक हादसा: जलपरी शो का टैंक फटने से 15 लोग घायल, चार मासूम बच्चे भी जख्मी

बहराइच • 04 Nov 2026, 07:35 AM • 2 मिनट में पढ़ें
बहराइच मेले में दर्दनाक हादसा: जलपरी शो का टैंक फटने से 15 लोग घायल, चार मासूम बच्चे भी जख्मी
बहराइच, उत्तर प्रदेश। बहराइच जिले के एक उर्स मेले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। फखरपुर क्षेत्र के खालेपुर गांव में आयोजित मेले के दौरान जलपरी शो का पानी से भरा टैंक अचानक फट गया। हादसे में चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मेले में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे उस समय हुई, जब लगभग 40 लोग जलपरी शो देख रहे थे। इसी दौरान करीब 20 हजार लीटर पानी से भरे टैंक में अचानक तेज दबाव बना और उसकी कांच की दीवार टूट गई। देखते ही देखते पानी तेज रफ्तार से बाहर निकल आया। पानी के बहाव में कई लोग दूर तक जा गिरे।
कांच के टुकड़ों से घायल हुए बच्चे
टैंक की कांच की दीवार टूटने से उसके टुकड़े दर्शकों को जा लगे। कई लोगों के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। घायलों में अर्थ (8), बुरऊ (7), अहद खान (8) और मोहम्मद सादिक (9) भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दो बच्चों के सिर और चेहरे में कांच के कई टुकड़े धंस गए, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। शो में काम कर रही एक महिला कलाकार भी घायल हुई है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में टैंक में पानी का दबाव अधिक होना हादसे की वजह सामने आया है।
पुलिस ने मेला कमेटी के अध्यक्ष और जलपरी शो संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मेले में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
इस घटना के बाद मेलों और सार्वजनिक आयोजनों में लगाए जाने वाले मनोरंजन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर बच्चों और परिवारों की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों में टैंक, कांच की संरचना और अन्य उपकरणों की सुरक्षा जांच कितनी जरूरी है, यह हादसा एक बार फिर सामने लाता है।

फोटो गैलरी (2 फोटो)

रिपोर्ट: इंडिपेंडेंट भारत |, बहराइच
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

राज्य

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए

राज्य

यूपी में पुलिस वेरिफिकेशन के नियमों में बड़ा बदलाव! चयन के बाद मिल सकेगा प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

राज्य

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें