लाइव अपडेट
ताज़ा
अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद ट्रंप के हाथ में रहेगी विदेश नीति की कमान  •  जापान को 4-1 से हराकर भारत बना एशियन चैंपियन, छठी बार जीती ट्रॉफी लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा,  •  आरोग्य ही सबसे बड़ा धन, धन्वंतरि जयंती का यही संदेश  •  सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद  •  चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग  • 
पूर्वांचल

रानी विश्वकर्मा हत्याकांड का खुलासा, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

रुद्रपुर देवरिया • 03 Nov 2026, 11:43 PM • 2 मिनट में पढ़ें
रानी विश्वकर्मा हत्याकांड का खुलासा, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
गला घोंटकर हत्या के बाद कार की डिग्गी में रखा शव, सुनसान झाड़ियों में फेंकने का आरोप
रुद्रपुर, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल की झाड़ियों में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हत्याकांड में शामिल आरोपी विजय निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल प्रबंधक बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के बाद आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर पूरे दिन घूमता रहा। देर रात शव को सुनसान स्थान पर झाड़ियों में फेंक दिया गया।
झाड़ियों में मिला था महिला का शव
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के पास सड़क किनारे जंगल की झाड़ियों में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू की। अगले दिन मृतका की पहचान रानी विश्वकर्मा (26), पुत्री सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, निवासी थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।
परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 519/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ा
हत्याकांड की जांच के दौरान रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ और जांच के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Independent Bharat | सच्ची खबर, स्वतंत्र नजर
रिपोर्ट: विनय गुप्ता, रुद्रपुर देवरिया
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद

पूर्वांचल

चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग

पूर्वांचल

राज्यपाल की उपस्थिति में योग विज्ञान विभाग ने प्रस्तुत की भारतीय ज्ञान परंपरा की झलक

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें