पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर पीजी कॉलेज के शिक्षकों का प्रदर्शन जारी

गाजीपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पीजी कॉलेज में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में शिक्षकों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राम दुलारे एवं प्रभारी महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि लंबे समय से लंबित मांगों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।
पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगें उठाईं
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष निर्धारित करने तथा चिकित्सा अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही ग्रेड इंक्रीमेंट, प्रोफेसर एवं वरिष्ठ प्रोफेसर पदनाम, स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने और पदोन्नति व वेतन निर्धारण से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।
शिक्षकों ने कहा कि इन मांगों का समाधान शिक्षकों के हितों से जुड़ा है। प्रदेशव्यापी आंदोलन के माध्यम से वे अपनी समस्याओं के प्रति संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं।
बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित
प्रदर्शन में शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राम दुलारे, प्रो. (डॉ.) जी. सिंह, प्रो. (डॉ.) एस.डी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार, प्रो. (डॉ.) वी.के. सिंह, प्रो. (डॉ.) रवि शंकर सिंह, प्रो. (डॉ.) आबिद अंसारी, प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सुमन, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. मयंक श्रीवास्तव, डॉ. सोहराब अंसारी, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. त्रिनाथ मिश्र, डॉ. जे.के. राव, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप रंजन, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. अंजनी कुमार गौतम, डॉ. संजय कुमार, डॉ. उत्कर्ष सिंह, डॉ. गोपाल सिंह यादव, डॉ. स्मृति, डॉ. समरेन्द्र मिश्रा, डॉ. अनुज मिश्रा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त करते हुए लंबित प्रकरणों के जल्द समाधान की अपेक्षा जताई।

रिपोर्ट: एकरार खान, गाजीपुर
WhatsApp पर शेयर करें