दीपावली पर 1.89 करोड़ परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी, ₹1,500 करोड़ की धनराशि वितरित

लखनऊ। दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश के पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ₹1,500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग और हर परिवार तक पहुंचे। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति हर्षोल्लास के साथ पर्व मना सके और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के साथ ही त्योहारों के अवसर पर आर्थिक राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
सरकार का उद्देश्य है कि दीपावली की खुशियां हर घर तक पहुंचें और प्रत्येक परिवार त्योहार को उत्साह एवं उल्लास के साथ मना सके।

फोटो गैलरी (8 फोटो)
रिपोर्ट: Independent Bharat, लखनऊ
WhatsApp पर शेयर करें