कसया में 5 नवंबर को होगा दीपावली मिलन एवं मीडिया सम्मान समारोह

कसया,कुशीनगर)। दीपावली के पावन पर्व पर पत्रकारिता जगत के सम्मान, आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 5 नवंबर, गुरुवार को दीपावली मिलन एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अमेरिकॉर्प इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी राजन जायसवाल के सौजन्य से सुबह 11 बजे कंपनी के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। समारोह में क्षेत्र के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजक राजन जायसवाल ने बताया कि दीपावली प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इसी भावना के साथ पत्रकारों के सम्मान में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दीपावली की खुशियां साझा की जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक पत्रकार उमर फारूक ने जनपद एवं क्षेत्र के सभी पत्रकारों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके योगदान का सम्मान करना समाज के प्रति उनकी सेवाओं को सम्मानित करना है।
समारोह का आयोजन सब्जी मंडी के पास, पडरौना रोड, कसया स्थित अमेरिकॉर्प इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में होगा।
समारोह का आयोजन सब्जी मंडी के पास, पडरौना रोड, कसया स्थित अमेरिकॉर्प इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में होगा।
रिपोर्ट: साजिद अंसारी, ब्यूरो,कुशीनगर
WhatsApp पर शेयर करें



