अपनी वास्तविक ताकत और समर्थकों की संख्या जानने के लिए 12 नवंबर को रामपुर करछना में होगी सभा-उदयभान करवरिया

नारीबारी /प्रयागराज /यमुनानगर विधानसभा बारा के पूर्व विधायक इं. उदयभान करवरिया ने सोमवार को नारीबारी स्थित एक धर्मशाला में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 12 नवंबर को मध्याह्न 12 बजे रामपुर करछना में सेंट जांस एकेडमी के सामने आयोजित होने वाली अराजनैतिक सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
पूर्व विधायक ने कहा कि यह सभा किसी के विरोध या समर्थन में नहीं, बल्कि अपनी वास्तविक ताकत, समर्थकों की संख्या और जनसमर्थन को समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मैं जितनी मुखरता से अपनी बात रखता हूं और जिन लोगों के लिए आवाज उठाता हूं, यह जानना भी जरूरी है कि उनके साथ कितनी जनता और समर्थकों का आशीर्वाद है। बीच-बीच में स्वयं के गिरेबान में झांकना और आत्ममंथन करना आवश्यक है। 12 नवंबर का कार्यक्रम इसी उद्देश्य से रखा गया है, जहां अपनों से आमने-सामने संवाद भी होगा। उन्होंने कहा कि सभा में ही अपनी अन्य बातें विस्तार से रखेंगे।
उन्होंने अपने समर्थकों से आह्वान किया कि उनसे जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए, ताकि उनकी वास्तविक शक्ति और सामर्थ्य का आकलन हो सके।
बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी बैद्यनाथ केसरवानी तथा संचालन कुलदीप पाठक ने किया। ऋषि मोदनवाल एवं उनके साथियों ने ढोल-नगाड़ों और बड़ी माला पहनाकर पूर्व विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विद्याधर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्र, सूर्य कांत शुक्ल,महेंद्र शुक्ल, विकास चंद्र शुक्ल, रमाशंकर मिश्र, श्रीभगवान तिवारी, उमाकांत तिवारी ,राजेश द्विवेदी ,बृजेश शुक्ल, राजाराम चतुर्वेदी,सत्यम शुक्ल,छेदीलाल आदिवासी सहित अनेक समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें