लाइव अपडेट
ताज़ा
अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद ट्रंप के हाथ में रहेगी विदेश नीति की कमान  •  जापान को 4-1 से हराकर भारत बना एशियन चैंपियन, छठी बार जीती ट्रॉफी लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा,  •  आरोग्य ही सबसे बड़ा धन, धन्वंतरि जयंती का यही संदेश  •  सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद  •  चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग  • 
पूर्वांचल

शंकरगढ़ में फर्जी अस्पतालों पर SDM की स्ट्राइक - एक अस्पताल सीज, दूसरे की OT सील, मरीजों ने कहा- अब आया असली इलाज

प्रयागराज • 03 Nov 2026, 02:57 PM • 2 मिनट में पढ़ें
शंकरगढ़ में फर्जी अस्पतालों पर SDM की स्ट्राइक - एक अस्पताल सीज, दूसरे की OT सील, मरीजों ने कहा- अब आया असली इलाज
शंकरगढ़ (प्रयागराज)।।बारा तहसील के शंकरगढ़ में झोलाछाप अस्पतालों की शामत आ गई। SDM बारा अर्पित कुमार ने सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी। एक निजी अस्पताल को सीज कर दिया गया, तो दूसरे की लैब और ऑपरेशन थिएटर पर ताला लगा दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक शंकरगढ़ में बिना डिग्री, बिना लाइसेंस के कई अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे थे। गरीब मरीजों से लूट और गलत इलाज की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए SDM अर्पित कुमार खुद टीम के साथ मैदान में उतरे।पहले अस्पताल में जांच के दौरान न डॉक्टर मौजूद मिला, न नर्स, न ही जरूरी उपकरण। OT में गंदगी और लैब में बिना जांच रिपोर्ट बनाने का खेल चल रहा था। इस पर SDM ने अस्पताल को सीज करने का आदेश दिया। दूसरे अस्पताल में भी OT और लैब मानकों पर फेल मिली, जिसे तुरंत सील कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालकों के हाथ-पांव फूल गए। कई संचालक शटर गिराकर भागने लगे। SDM की सख्ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि अब गरीबों को लूट से बचाया जा सकेगा।
क्षेत्रवासियों की मांग है कि यह अभियान रोजाना चले। सिर्फ सीज नहीं, ऐसे अस्पतालों पर केस दर्ज हो। ईमानदार कार्रवाई से ही जनता का भरोसा प्रशासन पर मजबूत होगा।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद

पूर्वांचल

चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग

पूर्वांचल

राज्यपाल की उपस्थिति में योग विज्ञान विभाग ने प्रस्तुत की भारतीय ज्ञान परंपरा की झलक

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें