आस्था और सुरक्षा का संगम बना बसहरा दशहरा मेला, थाना प्रभारी बृजेश सिंह की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

लालापुर (प्रयागराज)।।लालापुर क्षेत्र के प्रसिद्ध बसहरा दशहरा मेले में इस साल आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु रावण दहन देखने पहुंचे। जैसे ही रावण के पुतले में आग लगी, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। असत्य पर सत्य की जीत के इस प्रतीक को देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे थे।मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए लालापुर थाने की पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कमान खुद थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने संभाल रखी थी। वे अपनी पूरी टीम के साथ सुबह से देर रात तक मेला परिसर में डटे रहे और पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखते रहे।मेला परिसर, रामलीला मैदान, रावण दहन स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई और लाउडस्पीकर से लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जाती रही।
थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने मेलार्थियों से कहा कि बच्चों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उनकी सूझबूझ और सक्रियता से मेले में कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई।
स्थानीय लोगों और मेला आयोजन समिति ने लालापुर पुलिस की इस कार्यशैली की जमकर सराहना की। समिति ने कहा कि थाना प्रभारी पूरी रात मैदान में मौजूद रहे, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। रावण दहन के साथ ही बसहरा का ऐतिहासिक दशहरा मेला हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

रिपोर्ट: राहुल द्विवेदी, संवाददाता लालापुर, लालापुर/प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें