लाइव अपडेट
ताज़ा
अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद ट्रंप के हाथ में रहेगी विदेश नीति की कमान  •  जापान को 4-1 से हराकर भारत बना एशियन चैंपियन, छठी बार जीती ट्रॉफी लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा,  •  आरोग्य ही सबसे बड़ा धन, धन्वंतरि जयंती का यही संदेश  •  सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद  •  चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग  • 
राज्य

गोंडा को ₹520 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, 69 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

गोंडा • 03 Nov 2026, 06:55 AM • 1 मिनट में पढ़ें
गोंडा को ₹520 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, 69 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
गोंडा। दीपावली से पूर्व जनपद गोंडा को विकास की बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार द्वारा मनकापुर एवं गौरा विधानसभा क्षेत्रों में ₹520 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में अकेले गोंडा जनपद के लिए ₹16,000 करोड़ से अधिक तथा पूरे देवीपाटन मंडल के लिए लगभग ₹50,000 करोड़ की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
माँ बाराही देवी एवं बाबा पृथ्वीनाथ की कृपा से पावन भूमि गोंडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास एवं ट्रैक्टर की चाबी तथा चेक वितरित किए गए।
विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
दीपावली के पावन पर्व से पूर्व विकास की इन सौगातों से जनपदवासियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

फोटो गैलरी (7 फोटो)

रिपोर्ट: इंडिपेंडेंट भारत | सच्ची खबर, स्वतंत्र नजर, गोंडा
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

राज्य

यूपी में 28 नवचयनित फॉरेंसिक अधिकारियों को मिला नियुक्ति-पत्र, सीएम योगी बोले- वैज्ञानिक साक्ष्य न्याय व्यवस्था को बनाएंगे मजबूत

राज्य

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए

राज्य

बहराइच मेले में दर्दनाक हादसा: जलपरी शो का टैंक फटने से 15 लोग घायल, चार मासूम बच्चे भी जख्मी

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें