भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनीं डॉ. निधि सिंह

इंडिपेंडेंट भारत
ब्यूरो,कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति के गठन में डॉ. निधि सिंह को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन को मजबूत करने और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की घोषणा जिला अध्यक्ष रूपम राय ने प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की संस्तुति के बाद की। घोषित कार्यसमिति में कुल 44 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें डॉ. निधि सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. निधि सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने को महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में वह महिला कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में भूमिका निभाएंगी। भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यसमिति में महिलाओं को विभिन्न पदों पर प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक और आईटी संयोजक सहित कई पद शामिल हैं। जिला महिला मोर्चा की घोषित कार्यसमिति में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री, एक जिला कोषाध्यक्ष, दो सह कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, दो सह कार्यालय मंत्री, एक मीडिया संयोजक, दो मीडिया सह संयोजक, एक सोशल मीडिया संयोजक, दो सोशल मीडिया सह संयोजक, एक आईटी संयोजक, दो आईटी सह संयोजक और दस सदस्यों को शामिल किया गया है। डॉ. निधि सिंह के जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: साजिद अंसारी, ब्यूरो,कुशीनगर
WhatsApp पर शेयर करें