कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़, गो-तस्कर के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

बोलेरो से गोवंशीय पशु की तस्करी कर रहे थे आरोपी, अवैध तमंचा, कारतूस और वाहन बरामद
कुशीनगर। जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। धर्मसमदा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, बोलेरो वाहन, एक बछड़ा और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात पुलिस को आरटी सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन रगड़गंज बैरियर तोड़कर भाग रहा है। सूचना मिलते ही रामकोला थाना पुलिस, पडरौना कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त पुलिस टीम ने रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मसमदा मंदिर के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर निशाना साधकर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी को भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया।
घायल आरोपी की पहचान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के हरिहर छपरा स्थित वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी सदरे आलम उर्फ छोटू पुत्र रियासत के रूप में हुई है। दूसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान इसी मोहल्ले के अली खान पुत्र आबिद खान के रूप में हुई है। घायल सदरे आलम को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बोलेरो की सीटें हटाकर करते थे तस्करी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे थे। पुलिस की निगरानी और कार्रवाई बढ़ने के बाद उन्होंने पिकअप वाहन से तस्करी करना बंद कर दिया था। इसके बाद बोलेरो की बीच और पीछे की सीटें हटाकर उसमें गोवंशीय पशुओं को लादने लगे, ताकि वाहन सामान्य सवारी गाड़ी जैसा दिखाई दे और पुलिस को शक न हो।
तमंचा, कारतूस और बछड़ा बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बोलेरो वाहन संख्या UP21AE2796, 1,856 रुपये नकद और एक बछड़ा बरामद किया है। इस मामले में रामकोला थाने में मुकदमा संख्या 564/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सदरे आलम पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सदरे आलम उर्फ छोटू का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध कुशीनगर और गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी, गो-तस्करी, पशु क्रूरता, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अली खान के विरुद्ध पडरौना कोतवाली में मारपीट और धमकी का एक पूर्व मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह, रामकोला थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, पडरौना कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी सहित रामकोला थाने के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट: साजिद अंसारी, ब्यूरो,कुशीनगर
WhatsApp पर शेयर करें