लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
पूर्वांचल

रंग बिरंगी लाईटों से सजा रहा चौराहा, बारी बजहिया में दशहरा शांतिपूर्ण सम्पन्न, रावण दहन देख गूंजा जय श्रीराम

प्रयागराज • 02 Nov 2026, 12:29 AM • 2 मिनट में पढ़ें
रंग बिरंगी लाईटों से सजा रहा चौराहा, बारी बजहिया में दशहरा शांतिपूर्ण सम्पन्न, रावण दहन देख गूंजा जय श्रीराम
करछना। प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत विकासखण्ड व थाना कौंधियारा क्षेत्र के बारी बजहिया चौराहे पर सजा रहा मेला दशहरा के साथ सम्पन्न हो गया। श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित मेले में रावण दहन और सीता मिलन का भव्य आयोजन हुआ। रावण का पुतला जलते ही पूरा चौराहा जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

विजय रथ पर राम, लक्ष्मण, हनुमान समेत सभी दलों की झांकियां निकाली गईं। झांकियों को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

मेले में झूले, जलेबी, चाट, चाऊमीन की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं ने श्रृंगार एवं गृहस्थी,वाली वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का खूब आनंद लिया।

मेले में मुख्य रूप से अपना दल एस पार्टी के जिलाध्यक्ष राममनोहर पटेल, जनहित संकल्प पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार पटेल, विकास पटेल, अंगूरा देवी अपना दल कमेरावादी, राजकुमारी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहीं।

सुरक्षा व्यवस्था में कौंधियारा थाना प्रभारी अनिल पाण्डेय, उपनिरीक्षक अंकित तिवारी, नरेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक निधि सिंह, प्रीती चौहान मुस्तैद रहे।

मेला प्रभारी मुन्ना शुक्ला, मेला संचालक योगेन्द्र पटेल उर्फ इण्डिया, मेला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पटेल उर्फ बबोल, मेला संरक्षक पवन कुमार पटेल ने सफल आयोजन के लिए समस्त क्षेत्रवासियों व दुकानदारों का आभार जताया।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी

पूर्वांचल

कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें