PET परीक्षा में नकल पर जीरो टॉलरेंस - DM मनीष वर्मा का केंद्रों पर छापा, CCTV और प्रवेश व्यवस्था परखी

प्रयागराज।।यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 रविवार को कड़ी निगरानी में हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शहर के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।
सबसे पहले डीएम प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने गेट पर चल रही अभ्यर्थियों की चेकिंग, आधार सत्यापन, एडमिट कार्ड मिलान और बायोमेट्रिक प्रक्रिया को खुद देखा। अंदर जाकर कक्षों में बैठने की व्यवस्था, रोशनी, पंखे, पेयजल और शौचालय की स्थिति परखी। प्रधानाचार्य से पूछा कि कितने परीक्षार्थी उपस्थित हैं और कितने अनुपस्थित।डीएम ने सीधे कंट्रोल रूम में जाकर CCTV फुटेज देखे। उन्होंने कहा कि हर कक्ष की लाइव मॉनिटरिंग होनी चाहिए, एक भी कैमरा बंद नहीं रहना चाहिए। केंद्र व्यवस्थापकों को दो टूक कहा कि आयोग की गाइडलाइन का 100 प्रतिशत पालन हो, कोई चूक हुई तो कार्रवाई तय है।सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि पूरे समय सड़क पर रहें, अपने सभी केंद्रों का लगातार चक्कर लगाते रहें। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी, ओएमआर और अन्य सामग्री सुरक्षित जमा कराना उनकी जिम्मेदारी है। स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को कहा कि केंद्र पर ही डटे रहें और निष्पक्षता से काम करें।डीएम के औचक निरीक्षण से केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा। कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं और टाइट कर दीं। प्रशासन का दावा है कि जिले में PET परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण रही।

रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें