लाइव अपडेट
ताज़ा
अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद ट्रंप के हाथ में रहेगी विदेश नीति की कमान  •  जापान को 4-1 से हराकर भारत बना एशियन चैंपियन, छठी बार जीती ट्रॉफी लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा,  •  आरोग्य ही सबसे बड़ा धन, धन्वंतरि जयंती का यही संदेश  •  सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद  •  चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग  • 
पूर्वांचल

ईश्वर शरण कॉलेज में लगा मेगा शिविर - न्यायाधीश शेषमणि बोले, योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचे

प्रयागराज • 02 Nov 2026, 12:10 AM • 2 मिनट में पढ़ें
ईश्वर शरण कॉलेज में लगा मेगा शिविर - न्यायाधीश शेषमणि बोले, योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचे
प्रयागराज।।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में मेगा सहायता शिविर लगा। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष शेषमणि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।शिविर में विभिन्न विभागों के सैकड़ों लाभार्थियों को लाभ दिया गया। जनपद न्यायाधीश ने दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण, महिलाओं को पेंशन स्वीकृति पत्र, उद्यमियों को डेमो चेक, छात्रों को प्रशस्ति पत्र और आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। दिव्यांगजन, मुख्यमंत्री बाल सेवा, निराश्रित महिला पेंशन, उद्योग प्रोत्साहन, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, डूडा, पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान और एक जनपद एक उत्पाद समेत 15 विभागों के स्टॉल लगे थे।अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का काम सिर्फ कानूनी मदद देना नहीं, बल्कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका चाहती है कि मुकदमे कम हों और विवाद सुलह से निपटें, इसलिए मध्यस्थता केंद्र बनाए गए हैं। अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लें।
सचिव प्रदीप्ति सिंह और नोडल अधिकारी विनोद कुमार चौरसिया ने कहा कि निर्बल वर्ग, महिला, बच्चे, दिव्यांग और एससी-एसटी को योजनाओं से जोड़ना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्रों को तुरंत लाभ दें।
संस्कृति विभाग की प्राचीन पांडुलिपि प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष केवी तिवारी, अधिवक्ता परमानंद मिश्रा, देवेश शुक्ला समेत न्यायिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

पूर्वांचल

सक्षम करवरिया बोले– यमुनापार की धरती मेरा परिवार, अराजनैतिक सभा में होगा आत्ममंथन और सीधा संवाद

पूर्वांचल

चिल्ला में अवैध खनन से बिगड़ा जमीन का स्वरूप, भूजल तक पहुंची खुदाई - अब पैमाइश और कार्रवाई की मांग

पूर्वांचल

राज्यपाल की उपस्थिति में योग विज्ञान विभाग ने प्रस्तुत की भारतीय ज्ञान परंपरा की झलक

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें